जमशेदपुर : छात्रा से यौन शोषण के आरोपी शिक्षक को आजीवन कारावास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :छोटा गोविंदपुर में छात्रा से यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को एडीजे-5 की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसके अलावा 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने सोमवार को संतोष कुमार को दोषी करार दिया था. मामला छह फरवरी 2018 का है. पीड़िता के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :छोटा गोविंदपुर में छात्रा से यौन शोषण करने के आरोपी शिक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को एडीजे-5 की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसके अलावा 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है.
कोर्ट ने सोमवार को संतोष कुमार को दोषी करार दिया था. मामला छह फरवरी 2018 का है. पीड़िता के पिता ने गोविंदपुर थाने में संतोष कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ यौन शोषण व पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने बताया था कि बेटी संतोष कुमार श्रीवास्तव के घर में कोचिंग पढ़ने जाती थी. इस दौरान आरोपी बच्ची का यौन शोषण करता था. पांच-छह माह बाद जब बच्ची ट्यूशन जाने से मना करने लगी, तो सच्चाई का पता चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










