बिरसानगर, कदमा और पारडीह में घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :कदमा, पारडीह और बिरसानगर क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही. बिजली गुल होने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार को क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से पांच बजे तक शटडाउन लिया गया. शनिवार को पारडीह, उलियान और छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन में शटडाउन लेकर बिजली […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :कदमा, पारडीह और बिरसानगर क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही. बिजली गुल होने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार को क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से पांच बजे तक शटडाउन लिया गया. शनिवार को पारडीह, उलियान और छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन में शटडाउन लेकर बिजली मरम्मत का कार्य किया गया.
उलियान पावर सब स्टेशन के रामनगर रोड नंबर सात में दिन भर बिजली गुल रही. उस क्षेत्र में जंपर बदलने से लेकर कई कार्य किये गये. वहीं काली मंदिर पीएसएस के ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र में बिजली गुल रही. इस दौरान केजीएन कॉलोनी, नूर कॉलोनी व समता नगर में बिजली गुल रही.
शटडाउन लेकर बिजली विभाग की ओर से पोल लगाने का काम किया गया. छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन के बागुनहातु, बिरसानगर जोन नंबर 9 व 11 में एलटी केबुलिंग, एबी केबुलिंग सहित एलटी लाइन केबुलिंग का काम किया गया. बिरसानगर क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










