बागबेड़ा में पति ने की दूसरी शादी पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

जमशेदपुर : बागबेड़ा गाढ़ाबासा पाठक बाड़ी निवासी प्रियंका कुमारी ने बागबेड़ा पट्टी सिंह कोचिंग सेंटर के पास रहने वाले पति शंभू सिंह के खिलाफ दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज करायी है. प्रियंका का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है. शिकायत में प्रियंका ने आशा देवी, सुनीता कुमारी और नेहा सरदार […]
जमशेदपुर : बागबेड़ा गाढ़ाबासा पाठक बाड़ी निवासी प्रियंका कुमारी ने बागबेड़ा पट्टी सिंह कोचिंग सेंटर के पास रहने वाले पति शंभू सिंह के खिलाफ दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज करायी है.
प्रियंका का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है. शिकायत में प्रियंका ने आशा देवी, सुनीता कुमारी और नेहा सरदार को भी आरोपी बनाया है. प्रियंका के अनुसार उसकी शादी आठ माह पूर्व 12 दिसंबर 2018 को हुई थी.
शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. वे बार-बार धमकी देते थे कि दहेज लाकर नहीं दोगी तो बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे. प्रियंका कुमारी के अनुसार पति की दूसरी शादी के बाद उसे और प्रताड़ित किये जाने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




