पूनम ने पुलिस से कहा- मनोज के भाइयों को घर जाने से रोकें

जमशेदपुर : पूनम गुप्ता ने टीएमएच में बयान लेने आये डीएसपी अरविंद कुमार और सोनारी थाना प्रभारी से कहा था कि मनोज के बड़े और छोटे भाई उनके घर में जबरन आकर रह रहे हैं. यह बातें पूनम ने शनिवार को पुलिस को बतायी है. मालूम हो कि मनोज गुप्ता के दो भाई शहर पहुंचे […]
जमशेदपुर : पूनम गुप्ता ने टीएमएच में बयान लेने आये डीएसपी अरविंद कुमार और सोनारी थाना प्रभारी से कहा था कि मनोज के बड़े और छोटे भाई उनके घर में जबरन आकर रह रहे हैं. यह बातें पूनम ने शनिवार को पुलिस को बतायी है. मालूम हो कि मनोज गुप्ता के दो भाई शहर पहुंचे हैं.
30 जुलाई को जब मनोज गुप्ता को जेल भेजा जा रहा था, तो वे लोग यहां पहुंचे थे. पूनम के अनुसार मनोज के भाई दिन के वक्त जबरन घर पर चले जा रहे हैं. मनोज के फ्लैट में बच्चों की सुरक्षा में अब भी पुलिस बल की तैनाती है. लेकिन मनोज के भाई जबरन घर चले जा रहे है. पूनम के अनुसार समझौता करने की बात को लेकर मनाेज के भाई भी प्रेसर देते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










