अपहरण कर दुष्कर्म मामला : खोजी कुत्ता भी नहीं तलाश सका बच्ची का सिर, दफनाया गया शव
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से तीन की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म अौर हत्या करने आरोपी रिंकू साहू (टेल्को रामाधीन बगान) अौर कैलाश कुमार (काशीडीह रोड नंबर-1) को रेल पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद घाघीडीह सेट्रल जेल भेज दिया है. बुधवार को खोजी कुत्ते की मदद से रेल पुलिस ने बच्ची का […]
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से तीन की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म अौर हत्या करने आरोपी रिंकू साहू (टेल्को रामाधीन बगान) अौर कैलाश कुमार (काशीडीह रोड नंबर-1) को रेल पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद घाघीडीह सेट्रल जेल भेज दिया है. बुधवार को खोजी कुत्ते की मदद से रेल पुलिस ने बच्ची का सिर तलाशने का प्रयास किया. आरपीएफ का खोजी कुत्ता रामाधीन बगान तार कंपनी (वाटर फिल्टर प्लांट के बाउंड्रीवॉल व झांडी) के समीप तक गया लेकिन सफलता नहीं मिली. रिंकू साहू को देखते ही बस्तीवासी भड़क गये अौर उससे पुलिस से सौंपने की मांग की.
आपके शहर में
हालांकि रेल पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आक्रोशित सैकड़ों बस्तीवासियों के बीच से किसी तरह रिंकू को निकल ले आयी. वहीं तीन वर्षीय बिना सिर की बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया. पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिला के झालदा थाना क्षेत्र से आये परिजनों ने शव को साकची कब्रिस्तान में शव को दफनाया.
इधर, रेल डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी ने टाटा रेल थाना में पत्रकारों के सामने केस का खुलासा किया. डीएसपी ने बताया कि 25 जुलाई की रात 11.40 बजे टाटानगर स्टेशन से आरोपी रिंकू साहू अौर कैलाश कुमार तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गये. वीडियो फुटेज से इसका पता चला. इस मामले में बच्ची की मां का प्रेमी मोनू मंडल उर्फ मोहम्मद शेख समेत कुल तीन गिरफ्तारी की गयी है. 26 जुलाई 2019 की तिथि ���ें दर्ज किये गये केस में धारा 366, 372 व 120 बी लगायी गयी थी.
गुप्त सूचना अौर सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद टेल्को रामाधीन बागान के रिंकू साहू अौर कैलाश कुमार का पता चला. दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.पांचवें दिन बाद 30 जुलाई रात नौ बजे टेल्को थाना अंतर्गत रामाधीन बगान एरिया से (तार कंपनी के बाउंड्री वाल के समीप झाड़ी के अंदर से) बच्ची की सिर कटी लाश नग्न अवस्था में बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए