सरायकेला मॉब लिंचिंग : पिटाई के बाद तनाव में था तबरेज, हार्ट अटैक से हुई मौत
जमशेदपुर : सरायकेला के धातकीडीह में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) के बाद मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डीसी ए. दोड्डे को बिसरा रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट निगेटिव आयी है. तबरेज की मौत का कारण तनाव के कारण हार्ट अटैक बताया गया है. जहर या अन्य किसी कारण […]
जमशेदपुर : सरायकेला के धातकीडीह में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) के बाद मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डीसी ए. दोड्डे को बिसरा रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट निगेटिव आयी है. तबरेज की मौत का कारण तनाव के कारण हार्ट अटैक बताया गया है. जहर या अन्य किसी कारण से मौत की पुष्टि नहीं की गयी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद तबरेज का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया था, जिसे जांच के लिए रांची भेजा गया था.
आपके शहर में
अंदेशा जताया जा रहा था कि जेल में जहर खाने या अन्य किसी कारण से तो उसकी मौत नहीं हुई है. रांची प्रयोगशाला में जांच के बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया. इसके बाद रिपोर्ट डीसी को सौंपी गयी. हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि तबरेज घटना के बाद तनाव में रहा होगा. अंदरूनी चोट के कारण भी हार्ट अटैक आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए