सदर अस्पताल की तय की जायेगी ग्रेडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पहुंची नीति आयोग की टीम ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम की सदस्य डाॅ. आरएस गांगुली ने अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफाॅर्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) की रिपोर्ट की सत्यता की पड़ताल की. संबंधित रिपोर्ट अस्पतालों की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाती है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पहुंची नीति आयोग की टीम ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम की सदस्य डाॅ. आरएस गांगुली ने अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफाॅर्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) की रिपोर्ट की सत्यता की पड़ताल की. संबंधित रिपोर्ट अस्पतालों की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाती है. टीम के सदस्यों ने इसकी समीक्षा की.
आपके शहर में
विज्ञापन
भेजी गयी रिपोर्ट का अस्पताल के दस्तावेज से मिलान किया. टीम ने सभी विभाग के रजिस्टर की जांच की. इस रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल की ग्रेडिंग तय की जायेगी. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ वीणा सिंह, निर्मल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे. टीम ने अधिकारियों से विभिन्न जानकारी ली.
उल्लेखनीय है कि एचएमआइएस से अस्पताल में किये जाने वाले कार्यों का सही आकलन होता है. इसके तहत हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के रजिस्टर में सही ढंग से इंट्री, टीकाकरण, साफ-सफाई, बेडों की संख्या, डॉक्टरों की संख्या, कर्मचारियों की संख्या एचएमआइएस की सूची में अंकित किया जाता है.
सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंची टीम
कायाकल्प में नंबर वन रहने वाले सदर अस्पताल की जांच के लिए नीति आयोग की सदस्य डाॅ. रेखा सिंह गांगुली सुबह 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचीं. साढ़े तीन बजे तक अस्पताल का एसेसमेंट किया. डाॅ. गांगुली ने सदर अस्पताल के टीम लीडर डाॅ महेश्वर प्रसाद व डाॅ वीणा सिंह के कार्यों को सराहा. अस्पताल में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की मिलने वाली सुविधा, ओटी से लेकर साफ सफाई तथा उन पहलुओं की भी जांच की गयी.
करीब 95 फीसदी आंकड़े सटीक पाये गये. इस दौरान विभागीय अधिकारियों के अलावा निशांत प्रिया, प्रेम मरांडी समेत अस्पताल के अन्य डाॅक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे. रिपोर्ट के आधार पर ही अस्पताल की ग्रेडिंग होगी. उसी आधार पर केंद्र से अस्पताल की सुविधा बढ़ोतरी के लिए फंड व अन्य लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन