प्राइड ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर, अरुण के पारा पारा गीत ने मचायी धूम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2019 2:49 AM
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा पार्श्वगायक अरुण देव यादव को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त ब्रेक मिला है. अरुण ने 26 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म ‘जजमेंटल है क्या..’ में बेहद ही दमदार गाने ‘पारा…पारा…’ को स्वर दिया है. फिल्म के प्रमोशन के लिए 16 जुलाई को जी म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर रिलीज यह […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा पार्श्वगायक अरुण देव यादव को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त ब्रेक मिला है. अरुण ने 26 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म ‘जजमेंटल है क्या..’ में बेहद ही दमदार गाने ‘पारा…पारा…’ को स्वर दिया है. फिल्म के प्रमोशन के लिए 16 जुलाई को जी म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर रिलीज यह गाना धमाल मचा रहा है.
रिलीज होने के महज दो दिनों में इसे 26 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. फिल्म का यह दूसरा गाना है. इस गाने को देखने के बाद आपको फिल्म की पूरी कहानी समझ में आ जाएगी. फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर एवं कर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है. इसमें अभिनेता राजकुमार राव और बिंदास अदाकारा कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं. अरुण ने बताया कि ‘बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में अवसर मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










