ePaper

15 तक उपलब्ध कराएं छात्रवृत्ति

Updated at : 10 Jul 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
15 तक उपलब्ध कराएं छात्रवृत्ति

जमशेदपुर : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को कल्याण विभाग व आइटीडीए विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें डीसी ने उक्त विभागों के अब तक के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने एलडीएम को स्कॉलरशिप योजनाओं से वंचित 40 हजार छात्र-छात्राओं का एनपीसीआइ मैपिंग डाटा एक सप्ताह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को कल्याण विभाग व आइटीडीए विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें डीसी ने उक्त विभागों के अब तक के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने एलडीएम को स्कॉलरशिप योजनाओं से वंचित 40 हजार छात्र-छात्राओं का एनपीसीआइ मैपिंग डाटा एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने चिह्नित स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति की राशि 15 जुलाई तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया. साथ ही जनता दरबार, प्रखंड, अंचल कार्यालय से आये सभी आवेदन का तत्काल निष्पादन करने, आदिम जनजाति सबर समुदाय के लोगों के घर-घर जाकर उन्हें चिकित्सा सहायता अनुदान का लाभ मुहैया कराने को कहा.

बिरसा आवास : तकनीकी सहायता हेतु प्रखंडवार एजेंसी नियुक्त : बिरसा आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य में तकनीकी सहायता हेतु प्रखंडवार एजेंसी नियुक्त किया गया है. इसके तहत कार्यपालक अभियंता एनआरइपी जमशेदपुर को मुसाबनी, डुमरिया और धालभूमगढ़, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल, जमशेदपुर को घाटशिला, गुड़ाबांदा और बहरागोड़ा, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जमशेदपुर को पोटका और जमशेदपुर और जिला परिषद जमशेदपुर को बोड़ाम, पटमदा तथा चाकुलिया की जिम्मेदारी सौंपी है. डीसी ने प्रतिनियुक्त एजेंसी के संबंधित पदाधिकरियों को दो अक्तूबर बिरसा आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य की समीक्षा करने, तत्पश्चात 15 नवंबर को इस संबंध में एक बार फिर समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही.
11 जुलाई पोटका में पौधरोपण : बैठक में 11 जुलाई को अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, सबरनगर पोटका में जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन हेतु पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया. आदिम जनजाति टोलों में 15 जुलाई तक सौर ऊर्जा आधारित जलमीनार बनाने का निर्देश डीसी ने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola