चांडिल : सड़क दुर्घटना में पत्‍नी सहित जैप जवान की मौत, 20 दिन पहले ही हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रंगामाटी मार्ग डुमटांड़ में सोमवार कि शाम सात बजे ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. समाजसेवी गुप्तेश्वर महतो, मुखिया नयन सिंह मुंडा, पशुपति बागची, रतन लाल गोप द्वारा घायल बाइक चालक को ईचागढ़ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया […]

विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रंगामाटी मार्ग डुमटांड़ में सोमवार कि शाम सात बजे ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. समाजसेवी गुप्तेश्वर महतो, मुखिया नयन सिंह मुंडा, पशुपति बागची, रतन लाल गोप द्वारा घायल बाइक चालक को ईचागढ़ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्‍सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान जैप जवान बिरबल सिंह मुंडा के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार बड़ा चुनचुड़िया गांव निवासी बिरबल सिंह मुंडा अपनी पत्नी शीला मुंडा के साथ तमाड़ के दुलमी से अपने घर बड़ा चुनचुड़िया आ रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही महिला शीला मुंडा की मौत हो गयी. जबकि, बिरबल की मौत अस्‍पताल ले जाने के क्रम में हो गयी.

मालूम हो कि बिरबल सिंह मुंडा (28) लातेहार में जैप के जवान थे. 20 दिन पूर्व बिरबल सिंह मुंडा ने तामाड़ के दुलमी गांव में शीला मुंडा से शादी की थी. मृतक बिरबल सिंह मुंडा का बड़ा भाई सारांड में पुलिस जवान के पद पर कार्यरत हैं. इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार महतो ने स्वास्थ केन्द्र पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola