बिरसानगर के दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रक को बीच रास्ते पर छोड़ भाग निकले चालक व खलासी, शिकायत दर्ज जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसे में फूलचंद्र कर्मकार उर्फ फुच्चू (24) और बुद्धेश्वर सिंह भूमिज (22) की मौके पर ही मौत हो […]

विज्ञापन

ट्रक को बीच रास्ते पर छोड़ भाग निकले चालक व खलासी, शिकायत दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसे में फूलचंद्र कर्मकार उर्फ फुच्चू (24) और बुद्धेश्वर सिंह भूमिज (22) की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है. दोनों युवक बिरसानगर बिंदा बस्ती (लालटांड़) के रहने वाले थे. बुद्धेश्वर का एक छोटा बेटा है.
परिजनों ने बताया, दोनों युवक शाम चार बजे गुरमा हाट के लिए निकले थे. उनकी पत्नियों को पति की मौत की सूचना नहीं दी गयी है. उन्हें बताया गया कि उनका एक्सीडेंट हुआ है. दाेनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है. हादसे के बाद ट्रक को बीच सड़क पर ही छोड़कर चालक व खलासी मौके से फरार हो गये.
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. परिजनों के साथ हुरलूंग के पूर्व उप मुखिया राजेश कर्मकार एमजीएम थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने मुआवजे की मांग की. प्रशासन ने मुआवजा देने की बात कही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola