वज्रपात से पांच इंसुलेटर फटा, रात भर बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बारिश और वज्रपात के कारण मंगलवार की रात उलियान फीडर का चार-पांच इंसुलेटर फट गया. इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. जानकारी मिलने पर विभाग की ओर से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन बारिश के कारण उसे पूरी तरह ठीक नहीं किया गया. इस दौरान कुंवर बस्ती सब स्टेशन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बारिश और वज्रपात के कारण मंगलवार की रात उलियान फीडर का चार-पांच इंसुलेटर फट गया. इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. जानकारी मिलने पर विभाग की ओर से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन बारिश के कारण उसे पूरी तरह ठीक नहीं किया गया. इस दौरान कुंवर बस्ती सब स्टेशन से कुछ इलाके में सप्लाइ की गयी, लेकिन उलियान के कुछ क्षेत्रों में सुबह चार बजे मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं, सरजामदा सब स्टेशन के सोपोडेरा शर्मा टोला में भी बारिश के कारण मंगलवार की शाम छह से रात नौ बजे तक बिजली कटी रही. इसी प्रकार बिरसानगर, बारीडीह, मानगो समेत गैर कंपनी इलाके में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही.
बिरसानगर, बारीडीह और सोपोडेरा का ट्रांसफॉर्मर बदला. बिरसानगर बीएड कॉलेज, दिनकर पथ बारीडीह और सोपोडेरा शर्मा टोला में लगे ट्रांसफॉर्मर को बुधवार को बदला गया. मंगलवार को वज्रपात से यहां ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था. यहां बिजली की सप्लाई दूसरे फीडर से की जा रही थी. तीनों जगहों का ट्रांसफॉर्मर बदल कर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola