नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय : प्लेसमेंट ड्राइव में 13 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बीबीए और बीसीए विभाग के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ. विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें शामिल हुये.

विज्ञापन

मिला 6.5 लाख का पैकेज

जमशेदपुर :

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बीबीए और बीसीए विभाग के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ. विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें शामिल हुये. बेंगलुरु स्थित एजुकेशनल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी कोरिज़ो ने विद्यार्थियों का चयन बिज़नेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर किया है. वर्तमान में विद्यार्थियों को 6.5 लाख का वार्षिक पैकेज दिया जायेगा. विद्यार्थियों का चयन त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद हुआ. विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों यही हमारी कोशिश है.

इनका हुआ चयन

अमरजीत कुमार (बीसीए), रामपुकार कुमार (बीसीए), श्रद्धा चंद्रा (बीसीए), अभिनव सिंह (बीसीए), आकाश कुमार (बीसीए), गायत्री कुमारी (बीसीए), कुलदीप कुमार (बीसीए), रिया शालिनी (बीसीए), रोशनी गुप्ता (बीसीए), अशफ़िया शाइका (बीसीए), सिद्धार्थ कुमार बेहरा (बीबीए), सुधा शाह (बीबीए), शशि प्रीतम जक्कम (बीबीए) का चयन हुआ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola