घाघीडीह सेंट्रल जेल में अखिलेश व पंकज गुट में मारपीट, एक कैदी की मौत, छह जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में मंगलवार की शाम टेलीफोन बू�� पर बात करने को लेकर अखिलेश सिंह व पंकज दुबे गुट भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. अखिलेश गिरोह के शूटर हरिश ने पंकज दुबे के इ-वन वार्ड पर हमला कर दिया. इसके बाद इ-वन वार्ड के बंदियों ने मारपीट करने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में मंगलवार की शाम टेलीफोन बूथ पर बात करने को लेकर अखिलेश सिंह व पंकज दुबे गुट भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. अखिलेश गिरोह के शूटर हरिश ने पंकज दुबे के इ-वन वार्ड पर हमला कर दिया. इसके बाद इ-वन वार्ड के बंदियों ने मारपीट करने आये अखिलेश गुट के लोगों पर हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस झड़प में सजयाफ्ता मनोज सिंह की मौत हो गयी. जबकि हत्या के आरोपी सुमित सिंह समेत छह अन्य कैदी जख्मी हो गये. मारपीट की घटना के बाद जेल प्रशासन की ओर से पगली घंटी बजायी गयी. इसके बाद लाठीचार्ज कर दी गयी. इसके बाद मामला शांत हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अमित कुमार व एसएसपी अनूप बिरथरे समेत अन्य वरीय अधिकारी घाघीडीह जेल पहुंचे. घटना की जानकारी ली. संयुक्त रूप से दोनों अधिकारियों ने घंटों जांच की. कई लोगों का बयान लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola