तापमान बढ़ने के साथ ही बढ़ गयी उमस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 3:16 AM
जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास मानसून के आगमन के बावजूद शहरवासियों को जोरदार बारिश का इंतजार है. सोमवार को दिन में आसमान में बादल छाये रहे. रुक-रुक कर तेज धूप निकला. तापमान बढ़ा तो उमस में बढ़ोतरी हुई. अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास मानसून के आगमन के बावजूद शहरवासियों को जोरदार बारिश का इंतजार है. सोमवार को दिन में आसमान में बादल छाये रहे. रुक-रुक कर तेज धूप निकला.
तापमान बढ़ा तो उमस में बढ़ोतरी हुई. अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 74 प्रतिशत व न्यूनतम 51 प्रतिशत रही. माैसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे हल्के बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हाे सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










