तापमान 41.6 डिग्री के पार पारा, आज बारिश के आसार

Updated at : 19 Jun 2019 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान 41.6 डिग्री के पार पारा, आज बारिश के आसार

जमशेदपुर : तेज धूप ने मंगलवार को भी लोगों काफी परेशान किया. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था. वहीं, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य दिनों की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. वहीं, अधिकतम आर्द्रता 72 […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : तेज धूप ने मंगलवार को भी लोगों काफी परेशान किया. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था. वहीं, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य दिनों की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.

वहीं, अधिकतम आर्द्रता 72 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 30 फीसदी दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. साथ ही बुधवार को बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola