अस्पतालों में आज नहीं होगा ओपीडी में इलाज
Updated at : 17 Jun 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमला के विरोध में आइएमए जमशेदपुर शाखा के सदस्यों ने सोमवार को शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम व सरकारी अस्पताल के ओपीडी सहित अन्य सेवायें सुबह छह बजे से दूसरे दिन सुबह छह बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है. इस दौरान इमरजेंसी सेवा चालू […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमला के विरोध में आइएमए जमशेदपुर शाखा के सदस्यों ने सोमवार को शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम व सरकारी अस्पताल के ओपीडी सहित अन्य सेवायें सुबह छह बजे से दूसरे दिन सुबह छह बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है. इस दौरान इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी.
रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने अधीक्षक के चैंबर में एक बैठक की. जिसमें बंदी को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखना है. अस्पताल के इमरजेंसी में सबसे पहले गंभीर मरीजों का इलाज कराने को कहा गया है.
ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ काफी होगी. इसको देखते हुए मैन पावर बढ़ाने के लिए कहा गया है. साथ ही दवा का भी स्टॉक रखने के लिए कहा गया है. बैठक में अस्पताल अधीक्षक अरुण कुमार, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




