कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे आज अधिवक्ता

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो कासिम के साथ मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें मारपीट की निंदा करते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी के खिलाफ शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे से शिकायत करने व कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. एसोसिएशन के सदस्यों को कहना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो कासिम के साथ मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें मारपीट की निंदा करते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी के खिलाफ शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे से शिकायत करने व कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. एसोसिएशन के सदस्यों को कहना है कि सीतारामडेरा पुलिस ने मारपीट के आरोपी आजादनगर रोड नंबर एक के मो परवेज को थाना से ही छोड़ दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही अधिवक्ताअों ने मामले में काउंटर केस करने पर आपत्ति जतायी है. बैठक के बाद एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी ने बताया कि बार भवन में घुस कर अधिवक्ता पर हमला किया गया. घटना के बाद भागने के क्रम में अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा. पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दी. वहीं मामले में काउंटर केस दर्ज की. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि अधिवक्ता मो कासिम द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में भी कमजोर धारा लगाया गया है, जिसका फायदा आरोपी को मिलेगा.

वहीं, दूसरी ओर बुधवार को अधिवक्ता मो कासिम के साथ मारपीट मामले में सीतारामडेरा थाना में दोनों पक्षों से केस दर्ज कराया गया. एक पक्ष से जहां अधिवक्ता मो कासिम ने मो परवेज के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, मो परवेज ने अधिवक्ता मो कासिम व उनके साथी के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola