सत्र 2020-22 में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड की पढ़ाई नहीं होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सत्र 2020-2022 के लिए जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड की पढ़ाई नहीं हो सकेगी. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीइ) ने इस पर रोक लगा दी है. एनसीटीइ की इआरसी की 272वीं बैठक में इससे संबंधित आदेश जारी किया गया. इसमें बताया गया कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड की पढ़ाई के लिए […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सत्र 2020-2022 के लिए जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड की पढ़ाई नहीं हो सकेगी. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीइ) ने इस पर रोक लगा दी है. एनसीटीइ की इआरसी की 272वीं बैठक में इससे संबंधित आदेश जारी किया गया. इसमें बताया गया कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की कमी है. एनसीटीइ के मानक अनुसार कॉलेज में 32 शिक्षक होने चाहिए. जबकि यहां शिक्षकों की संख्या कम है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इआरसी की बैठक में इस पर भी आपत्ति जतायी गयी कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के साथ ही अन्य आधारभूत संरचना की जो सूची एनसीटीइ के पास भेजी थी, उसमें भी त्रुटि है. जानकारी के मुताबिक, एनसीटीइ के पास शिक्षकों की सूची भेजने से पहले उस पर कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का साइन अनिवार्य था. लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने बगैर रजिस्ट्रार के साइन के ही उक्त सूची एनसीटीइ के पास भेज दी. इसी वजह से एनसीटीइ ने यह आदेश दिया है.
अपील में जायेंगे, अनुमति मिल जायेगी : प्रिंसिपल
एनसीटीइ की बैठक में लिये गये निर्णय के बारे में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ पूर्णिमा कुमार ने बताया कि कॉलेज में चार-पांच शिक्षकों की कमी है. तय समय से पहले ही शिक्षकों की कमी दूर कर ली जायेगी. उन्होंने कहा- जल्द ही शिक्षकों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा. इस बार बहाल शिक्षकों की सूची विवि के रजिस्ट्रार के साइन के साथ एनसीटीइ को भेजी जायेगी. शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही अगले सत्र से बीएड की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन