एसी कोच में पानी खत्म यात्रियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : दुर्ग-दानापुुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में रविवार को पानी खत्म होने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया. यात्रियों ने पहले ट्रेन में फिर ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर अधिकारी के कक्ष के बाहर हंगामा किया. ट्रेन 1.30 घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. एसी कोच के यात्रियों ने अॉन ड्यूटी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : दुर्ग-दानापुुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में रविवार को पानी खत्म होने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया. यात्रियों ने पहले ट्रेन में फिर ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर अधिकारी के कक्ष के बाहर हंगामा किया. ट्रेन 1.30 घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. एसी कोच के यात्रियों ने अॉन ड्यूटी सहायक स्टेशन मैनेजर से इसकी शिकायत की, तो ट्रेन में पानी भरा गया, जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
स्ट्रील एक्सप्रेस से गिरकर मरे युवक बिहार के नवादा का रहने वाला : शनिवार को टाटा हावड़ा स्ट्रील एक्सप्रेस से गिरकर मरा युवक बिहार के नवादा का रहने वाला मोहम्मद आदिल है. इस बाबत रविवार को टाटानगर रेल थाना में अस्वाभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है.
मोहम्मद आदिल की आसनबनी स्टेशन के समीप गिरने से मौत हो गयी थी. मृतक के जेब से मिले कागजात व मोबाइल नंबर से रेल पुलिस ने परिजन तक पहुंची. परिजनों ने शव की शिनाख्त की. परिजन के अनुसार आदिल (17) कोलकाता में एक निजी कंपनी में काम करता था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola