सड़क हादसे में घायल दो वर्षीय मासूम की मौत
Updated at : 07 Jun 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद मासूम काे टीएमएच में कराया गया था भर्ती, जहां इलाज के दौरान उसकी हो गयी मौत अायान मानगो उलीडीह के देशबंधू लाइन का रहने वाला था जमशेदपुर : बिष्टुपुर के नार्दन टाउन के सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल के पास बुधवार को सड़क पार कर रहे नाना व नाती को कार ने रौंद […]
विज्ञापन
घटना के बाद मासूम काे टीएमएच में कराया गया था भर्ती, जहां इलाज के दौरान उसकी हो गयी मौत
अायान मानगो उलीडीह के देशबंधू लाइन का रहने वाला था
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के नार्दन टाउन के सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल के पास बुधवार को सड़क पार कर रहे नाना व नाती को कार ने रौंद दिया. घटना के बाद घायल घायल आयान पाल (2 वर्ष) को टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अायान मानगो उलीडीह के देशबंधू लाइन का रहने वाला था. आयान को उसकी मां वर्षा पाल बुधवार को बिष्टुुपुर नार्दन टाउन स्थित मायके लेकर गयी थी. वहां वर्षा के फूफा आये हुए थे. उन्होंने बच्चे को घुमाने के लिए बाहर लेकर गये.
इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान सफेद रंग की अज्ञात कार ने आयान और उसके नाना सिड्डू सिंह को रौंद दिया और फरार हो गयी. सड़क किनारे ही आउट हाउस में रहने परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्कूटी से गुजर रही दो लड़कियों की मदद से वर्षा आयान को गोद में लेकर टीएमएच पहुंची, जहां इलाज के दौरान आयान की मौत हो गयी. गुरुवार को बच्चे के शव को सुवर्णरेखा घाट पर दफना दिया गया. आयान के पिता ओपू पाल मूक वधिर हैं और बस्ती में ही छोटी सी दुकान चलाते हैं. घटना को लेकर बिष्टुपुर थाना वर्षा पाल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




