सुबह से तपिश व शाम को बारिश

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदला. बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश हुई. शाम को बूंदाबांदी के साथ अपेक्षाकृत तेज हवा चली. अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदला. बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश हुई. शाम को बूंदाबांदी के साथ अपेक्षाकृत तेज हवा चली. अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 73 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही. माैसम विभाग की मानें, ताे अगले 24 घंटे में दिन में माैसम साफ रहेगा. दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं. हल्की बारिश होने का अनुमान है.
विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों में शहर के माैसम में बदलाव देखने काे मिल रहा है. लगातार तीसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इसकी वजह से दोपहर बाद माैसम सुहाना हो रहा. दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान किया. बदलते माैसम का असर शहर के तापमान पर देखने काे मिला रहा है.
मानगो : जवाहरनगर सब स्टेशन में फाॅल्ट से रात भर गुल रही बिजली
जमशेदपुर. मानगो स्थित जवाहरनगर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से शनिवार रात दो बजे से रविवार की सुबह तक संबंधित इलाकों में बिजली गुल रही. इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा. शुक्रवार को वज्रपात से जवाहरनगर सब स्टेशन में 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है. खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की अनुशंसा जांच के बाद संबंधित एजेंसी ने की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola