एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में आज अपराजिताओं को सम्मानित करेगा ”प्रभात खबर”

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘प्रभात खबर’ की ओर से अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे किया जायेगा. इसमें समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत व लगन से अलग पहचान बनाकर इतिहास रच रहीं महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. […]
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘प्रभात खबर’ की ओर से अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे किया जायेगा.
इसमें समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत व लगन से अलग पहचान बनाकर इतिहास रच रहीं महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अमित कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी अनूप बिरथरे व एवरेस्ट विजेता पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल मौजूद रहेंगी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें बाॅलीवुड की गायिका कविता पौडवाल शिरकत कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










