स्कॉर्पियो को साइड देने में पिकअप वैन पलटी, एक मरा
मनोहरपुर/गोइलकेरा/जमशेदपुर : गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डिपो के समीप (मनोहरपुर-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर ) पिकअप वैन पलट गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पिकअप वैन में दर्जनभर यात्री सवार थे. घटना शनिवार सुबह की है. गंभीर रूप से घायल को […]
मनोहरपुर/गोइलकेरा/जमशेदपुर : गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डिपो के समीप (मनोहरपुर-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर ) पिकअप वैन पलट गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पिकअप वैन में दर्जनभर यात्री सवार थे. घटना शनिवार सुबह की है.
आपके शहर में
गंभीर रूप से घायल को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में व अन्य को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एमजीएम में इलाज के क्रम में बांदु पंचायत के टुमरु निवासी दुबिया पांडु (56) की मौत हो गयी. पिकअप वैन गोइलकेरा से व्यापारियों व उसका सामान लाद कर सेरेंगदा साप्ताहिक बाजार जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियों को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी. नारायण तोपनो का परिवार वोट देने के लिए जामित्री गांव आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए