बेटी को स्कूल से लाने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 2:06 AM
जमशेदपुर : बेटी को स्कूल से लाने जा रही बिरसानगर जोन-चार की सुमित्रा लोहार (37) को ईडेन स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इसके बाद चालक सड़क पर गिरी सुमित्रा को रौंदते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घटना मंगलवार दिन के करीब एक बजे की है. आसपास के लोग सुमित्रा को […]
जमशेदपुर : बेटी को स्कूल से लाने जा रही बिरसानगर जोन-चार की सुमित्रा लोहार (37) को ईडेन स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इसके बाद चालक सड़क पर गिरी सुमित्रा को रौंदते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.
घटना मंगलवार दिन के करीब एक बजे की है. आसपास के लोग सुमित्रा को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गये. पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ट्रैक्टर मालिक को बचाने और पक्षपात का आरोप लगाते हुए बिरसानगर थाने का गेट कुछ देर तक जाम रखा. बाद में पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










