भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल राहुल सुनानी और रोहित खालको एमजीएम अस्पताल में भर्ती कांग्रेसियों ने कहा, गलत आरोप लगाया गया जमशेदपुर : टेल्को में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर मारपीट हुई. घटना में भाजपा अनुसूचित जाति के मंत्री राहुल सुनानी और रोहित खालको गंभीर रूप से […]

विज्ञापन

घायल राहुल सुनानी और रोहित खालको एमजीएम अस्पताल में भर्ती

आपके शहर में

विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा, गलत आरोप लगाया गया
जमशेदपुर : टेल्को में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर मारपीट हुई. घटना में भाजपा अनुसूचित जाति के मंत्री राहुल सुनानी और रोहित खालको गंभीर रूप से घायल हो गये.
दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है. घायल रोहित ने विजेंद्र साहू,जोगेंद्र साहू शैलेश, नटखट, युगल किशोर पर मारपीट कर जख्मी करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति माेर्चा के जिला अध्यक्ष विमल बैठा भी एमजीएम पहुंचे.घटना की जानकारी ली.
क्या है भाजपा का पक्ष : घायल राहुल सुनानी ने बताया, टेल्को थाना क्षेत्र के आजाद मार्केट में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन था. भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल आये थे. उद्घाटन के पूर्व ही जोगेंद्र का लड़कों से हल्का विवाद हो गया. उद्घाटन के बाद दिनेश कुमार और पवन अग्रवाल मौके से चले गये. इसके तत्काल बाद जोगेंद्र साहू अपने साथियों के साथ मौके पर आया और मारपीट शुरू कर दी. सभी कांग्रेसियों ने राहुल और रोहित को क्वार्टर के पीछे ले पीटा. भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले सभी वहां से भाग गये.
क्या है कांग्रेस का पक्ष
वहीं कांग्रेस पार्टी के जोगेंद्र साहू ने बताया, कार्यालय के पास कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे. वे लोग उसे छुड़ाने गये थे. पर लोगों पर ही हमला कर दिया गया. मारपीट के मामले से उन लोगों का कोई नाता नहीं है. जोगेंद्र ने बताया कि हमलोगों पर गलत आरोप लगाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola