संदीप के शव का पोस्टमार्टम परिजनों को किसी पर शक नहीं

Updated:
विज्ञापन

रविवार की रात नीलकंठ टावर की छत से गिरने के कारण हो गयी थी संदीप भट्टाचार्य की मौत टीएमएच से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने में देरी होने पर परिजनों ने किया हंगामा जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट आॅफिस रोड स्थित नीलकंठ टावर की छत से गिरे संदीप भट्टाचार्य (35) के शव का सोमवार को […]

विज्ञापन

रविवार की रात नीलकंठ ट���वर की छत से गिरने के कारण हो गयी थी संदीप भट्टाचार्य की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

टीएमएच से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने में देरी होने पर परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट आॅफिस रोड स्थित नीलकंठ टावर की छत से गिरे संदीप भट्टाचार्य (35) के शव का सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

इससे पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में हो रही देरी को लेकर परिवार के लोगों ने टीएमएच में हंगामा किया. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही अस्पताल प्रबंधन से बात करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.

पोस्टमार्टम से पूर्व उन्होंने घटना के समय संदीप के साथ मौके पर मौजूद दोस्तों से मामले की जानकारी ली व परिवार के लोगों की भी संदीप के साथियों से बात करायी. इस दौरान परिवार के लोगों ने घटना को लेकर किसी पर भी शक नहीं जताया. गौरतलब है कि संदीप अपने दोस्त सत्यजीत और आकाश के साथ रविवार की रात बिष्टुपुर स्थित पीएनएम मॉल में घूमने गया था. वहां से वापस आने के बाद सभी नीलकंठ टावर की छत पर लिफ्ट से गये. छत पर पहुंचने के बाद संदीप ने जैसे ही अपना पैर सीमेंट के प्लास्टर पर रखा, वह लड़खड़ाते हुए नीचे गिर गया. घटना के बाद स्थानीय लोग व दोस्त उसे टीएमएच लेकर गये, जहां करीब दो घंटे तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola