500 बेड के अस्पताल निर्माण में एमजीएम थाना बन रहा बाधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित 500 बेड के अस्पताल निर्माण में परिसर में स्थित थाना से बाधा उत्पन्न हो रही है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने जिला प्रशासन से कॉलेज परिसर से थाना हटाने का अनुरोध किया है. प्राचार्य ने पत्र की प्रति एमजीएम थाना प्रभारी को भी भेजी है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित 500 बेड के अस्पताल निर्माण में परिसर में स्थित थाना से बाधा उत्पन्न हो रही है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने जिला प्रशासन से कॉलेज परिसर से थाना हटाने का अनुरोध किया है. प्राचार्य ने पत्र की प्रति एमजीएम थाना प्रभारी को भी भेजी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
एमजीएम थाने की अपनी जमीन नहीं. एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर के एक कोने में स्थित एमजीएम थाना की अपनी जमीन नहीं है. जिले में कई थाने अौर अोपी की अपनी जमीन नहीं है, जिसके कारण भवन निर्माण नहीं हो पा रहा है.
पिछले साल एसएसपी ने उपायुक्त को पत्र लिख कर थाना-अोपी के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिसमें मानगो समेत कुछ थाना-अोपी की जमीन मिली है. अन्य की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन