गर्भवती होने पर शादी से इनकार, साकची में केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के नॉर्दन टाउन आउट हाउस में रहने वाली एक लड़की से प्रेमी जित्ते बाग ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, जिससे लड़की गर्भवती हो गयी. इसके बाद जब लड़की ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की ने साकची महिला थाना में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के नॉर्दन टाउन आउट हाउस में रहने वाली एक लड़की से प्रेमी जित्ते बाग ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, जिससे लड़की गर्भवती हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके बाद जब लड़की ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की ने साकची महिला थाना में केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जित्ते लड़की का रिश्तेदार है.
साथ ही पड़ोसी भी है. इसके कारण जित्ते लड़की के घर आता जाता था. इसी दौरान दो वर्ष पूर्व दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद दोनों के बीच शादी करने की बात हुई और दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाये, जिसमें लड़की गर्भवती हो गयी.
इसके बाद जब लड़की ने प्रेमी से शादी करने के लिए बोली, तो उसने इनकार कर दिया. जिस पर लड़की के परिवार के लोगों ने भी जित्ते को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद साकची महिला थाना में केस दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन