भजन गाते हुए बाबूराव को हुआ हार्ट अटैक

जमशेदपुर : शहर के प्रख्यात गजल गायक टी बाबू राव साेमवार काे काेलकाता के डालिमतल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर में आयाेजित श्री श्याम महाेत्सव में भजन प्रस्तुत कर रहे थे उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्हें तत्काल आइएसएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आॅपरेशन किया गया लेकिन मंगलवार तड़के फिर दिल का […]
जमशेदपुर : शहर के प्रख्यात गजल गायक टी बाबू राव साेमवार काे काेलकाता के डालिमतल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर में आयाेजित श्री श्याम महाेत्सव में भजन प्रस्तुत कर रहे थे उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्हें तत्काल आइएसएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आॅपरेशन किया गया लेकिन मंगलवार तड़के फिर दिल का दाैरा पड़ने से उनका निधन हो गया.
उनके निधन की जानकारी सुबह परिवार आैर शहरवासियाें काे मिली. स्व बाबूराव के छाेटे भाई टी कृष्णा राव अपने साथियाें के साथ मंगलवार काे काेलकाता गये थे. उनके शव का पंचनामा कराने के बाद शव शहर लाया. टीएमएच के शीतगृह में उनके शव काे रखा गया है. परिवार के काफी लाेग विदेश व देश के अन्य हिस्साें रहते हैं. उनके आने के बाद गुरुवार काे उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जायेगा. स्व बाबूराव की बड़ी बेटी वीमेंस कॉलेज में अाैर छाेटी बेटी 12वीं की परीक्षा दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










