जमशेदपुर : टाटा के सपनों की नगरी है जमशेदपुर : सीएम
Updated at : 04 Mar 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस्पात उद्योग के भीष्म पितामह जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती और जमशेदपुर शहर के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के सबसे ताकतवर औद्योगिक घराना टाटा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत के औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है. जहां […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस्पात उद्योग के भीष्म पितामह जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती और जमशेदपुर शहर के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के सबसे ताकतवर औद्योगिक घराना टाटा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत के औद्योगिक इतिहास में टाटा घराना का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है.
जहां एक ओर जमशेदजी नसरवानजी टाटा को साहस का प्रतिमूर्ति माना जाता है वहीं जमशेदपुर को टाटा के सपनों की नगरी. इन 100 वर्षों में टाटा ने जहां अपने सामाजिक दायित्वाें के लिए दुनिया के उद्योगों के बीच एक आदर्श स्थापित किया है, वहीं टाटा स्टील ने विश्व में भारत का नाम रौशन किया है. सच पूछा जाये तो आज का जमशेदपुर और टाटा स्टील नसरवानजी के सपनों का जीता-जागता उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




