ePaper

जमशेदपुर : पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन घायल

Updated at : 04 Mar 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर  :  पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन घायल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लकड़ी टाल के पास रविवार दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सवारी टेंपो को टक्कर मार दी. टेंपो पर सवार मां-बेटी के साथ चालक परवेज गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर में टेंपो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक टेंपो में ही फंस […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लकड़ी टाल के पास रविवार दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सवारी टेंपो को टक्कर मार दी. टेंपो पर सवार मां-बेटी के साथ चालक परवेज गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर में टेंपो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक टेंपो में ही फंस गया था.
उसे लोगों ने बाहर निकाला. परवेज का पैर टूट गया है. महिला और उसकी बेटी को भी चोट आयी है. घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया. पुलिस ने चालक परवेज को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. टेंपो चालक परवेज मानगो निवासी मां-बेटी को लेकर स्टेशन जा रहा था. बर्मामाइंस लकड़ी टाल के पास स्टेशन की ओर से आ रहे पिकअप ने टेंपाे को टक्कर मार दी. इससे टीआरएफ गेट से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गयी. पुलिस ने पहुंचकर जाम खत्म कराया. महिला व बेटी को भी चोट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola