जमशेदपुर : तीन दुकान का ताला तोड़ नकदी और सामान चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत लाल बिल्डिंग चौक की तीन दुकानों का ताला तोड़ सामान और नकद रुपये की चोरी कर ली गयी है. दुकानदारों ने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. चोरी लाल बिल्डिंग चौक स्थित जय गुरु स्टोर, डाॅल्फिन सैलून और प्रसाद पान भंडार में हुई है. चोरों ने जय गुरु स्टोर से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत लाल बिल्डिंग चौक की तीन दुकानों का ताला तोड़ सामान और नकद रुपये की चोरी कर ली गयी है. दुकानदारों ने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. चोरी लाल बिल्डिंग चौक स्थित जय गुरु स्टोर, डाॅल्फिन सैलून और प्रसाद पान भंडार में हुई है.
चोरों ने जय गुरु स्टोर से तीन हजार रुपये नकद अौर दो मोबाइल फोन, पान दुकान से नौ हजार रुपये नकद और सैलून से 800 रुपये नकद की चोरी की है. जय गुरु स्टोर के मालिक जेके प्रसाद ने बताया कि उनकी मोबाइल और रिचार्ज की दुकान है. मंगलवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर घर गये थे. बुधवार सुबह आये तो देखा कि शटर व ताला काटा गया है. दुकान से कई सामान और रुपये चोर ले गये. बात में पता चला कि पड़ोसी की दो दुकानों का भी ताला तोड़कर चोरी की गयी है.
सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जिला परिषद किशोर यादव ने पुलिस से चोरी पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है. मालूम हो कि चोरी के स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक सप्ताह पूर्व ही महिला टीटीइ के घर में डकैती को अंजाम दिया था. यही समीप ही दुर्गापूजा मैदान है जहां रात के समय हमेशा गश्ती जीप व टाइगर मोबाइल के जवान खड़े रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










