एसएसबी कमांडो की महिला से हुई थी आखिरी बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नौकरी छूटने और शादी नहीं होने से डिप्रेशन में था रामजी गुप्ता जमशेदपुर : टेल्को ग्वाला बस्ती निवासी एसएसबी का पूर्व कमांडो रामजी गुप्ता की हत्या के मामले में अवैध संबंध की बात सामने आ रही है. रामजी ने मोबाइल पर आखिरी बात उस संदिग्ध महिला से की थी. पुलिस महिला के संपर्क में है. […]
विज्ञापन
नौकरी छूटने और शादी नहीं होने से डिप्रेशन में था रामजी गुप्ता
आपके शहर में
विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को ग्वाला बस्ती निवासी एसएसबी का पूर्व कमांडो रामजी गुप्ता की हत्या के मामले में अवैध संबंध की बात सामने आ रही है. रामजी ने मोबाइल पर आखिरी बात उस संदिग्ध महिला से की थी. पुलिस महिला के संपर्क में है. उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है. नौकरी छूटने और शादी नहीं होने से रामजी गुप्ता डिप्रेशन में था.
इसका जिक्र उसने मित्रों से किया था. पुलिस मोबाइल का डिटेल निकाल रही है. हुरलुंग में बड़ाबांकी पुल के नीचे से रामजी गुप्ता का शव मिला था. रामजी गुप्ता के सिर में गोली लगी थी. मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है. अब तक रामजी की किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आयी है. बरामद किया गया पिस्टल रामजी के हाथ में नहीं था. पिस्टल हाथ और जांघ के बीच खड़ी अवस्था में था. पुलिस का मानना है कि अगर हत्या करने के बाद पिस्टल हाथ में पकड़ाया जाता तो वह बीचों-बीच होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन