युवक ने फांसी लगायी

Updated at : 24 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगायी

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर एक निवासी नरेश ठाकुर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. नरेश ठाकुर अपने पिता के साथ सैलून दुकान का चलाते थे. शुक्रवार रात दोनों एक साथ दुकान बंद कर घर लौटे. घर आने के बाद नरेश ने खाना खाया आैर कमरे में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर एक निवासी नरेश ठाकुर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. नरेश ठाकुर अपने पिता के साथ सैलून दुकान का चलाते थे. शुक्रवार रात दोनों एक साथ दुकान बंद कर घर लौटे. घर आने के बाद नरेश ने खाना खाया आैर कमरे में सोने चले गये.

शनिवार सुबह जब पिता ने उसे दुकान जाने के लिए जगाया तो दरवाजा नहीं खोला. वह अकेले दुकान चले गये. दो घंटे के बाद जब मां ने भी दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला. दरवाजा तोड़कर भीतर जाने पर देखा कि गमछा के फंदे से नरेश लटका हुआ है. इसकी सूचना बिरसानगर पुलिस को दी गयी. पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola