50 वर्षीय सजायाफ्ता की एमजीएम में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 50 वर्षीय लाल मोहन महतो की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में शनिवार को मौत हो गयी. मृतक पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. वह चाकुलिया का रहने वाला था और वर्ष 2003 से जेल में था. रांची […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 50 वर्षीय लाल मोहन महतो की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में शनिवार को मौत हो गयी. मृतक पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. वह चाकुलिया का रहने वाला था और वर्ष 2003 से जेल में था. रांची होटवार जेल से उसे साल 2011 में घाघीडीह सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था.

विज्ञापन

तब से वह घाघीडीह जेल में बंद था. तबीयत खराब होने पर उसे 17 फरवरी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. टीवी से पीड़ित लाल मोहन उम्र अधिक होने से शारीरिक से कमजोर हो गया था. शनिवार को मृत बंदी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया. मृतक के परिजनों को जेल प्रशासन की ओर से सूचित कर दिया गया है, लेकिन उनके नहीं आने से शव शीतगृह में रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola