साकची : गाय चोरी का विरोध करने पर पीटा, बाइक छीनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 2:37 AM
जमशेदपुर : साकची मुख्य सड़क काशीडीह मोड़ के पास शुक्रवार रात 11 बजे गाय चोरी का विरोध करने पर चार पांच युवकों ने मिलकर प्रदीप यादव की पिटाई कर दी. एक की पिटायी कर दी. सीतारामडेरा के वर्कर्स फ्लैट निवासी कमल यादव की गाय चोरी कर शुक्रवार रात 10.43 बजे पिकअप वैन से युवक भाग […]
जमशेदपुर : साकची मुख्य सड़क काशीडीह मोड़ के पास शुक्रवार रात 11 बजे गाय चोरी का विरोध करने पर चार पांच युवकों ने मिलकर प्रदीप यादव की पिटाई कर दी. एक की पिटायी कर दी. सीतारामडेरा के वर्कर्स फ्लैट निवासी कमल यादव की गाय चोरी कर शुक्रवार रात 10.43 बजे पिकअप वैन से युवक भाग रहे थे.
उसने उनका बाइक से पीछा किया. इसके बाद उन्होंने मारपीट कर बाइक छीन ली. प्रदीप ने बताया कि पीछा करने के दौरान गाय को पिकअप वैन से उतार दिया गया था. प्रदीप ने बताया कि वह बुढ़ा यादव के पुत्र को पहचानता है. उसके साथ अन्य तीन लड़के भी थे. पुलिस ने छीनी गयी बाइक बरामद कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










