जमशेदपुर : सात टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू, दो अभी भी अधूरे
जमशेदपुर : जिले में कुल नौ टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू किये जाने है. इनमें गुरुवार को सात सेंटर शुरू कर दिये गये. दो सेंटर का काम अधूरा है. गुरुवार को रांची पिठोरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन ऑनलाइन किया गया. सीएम रघुवर दास ने उद्घाटन स्थल से ही पोटका के आसनबनी व […]
जमशेदपुर : जिले में कुल नौ टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू किये जाने है. इनमें गुरुवार को सात सेंटर शुरू कर दिये गये. दो सेंटर का काम अधूरा है. गुरुवार को रांची पिठोरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन ऑनलाइन किया गया. सीएम रघुवर दास ने उद्घाटन स्थल से ही पोटका के आसनबनी व चाकुलिया के सिंदुरगोरी सेंटर में मरीजों का इलाज करते हुए लाइव देखा.
आपके शहर में
उसके साथ ही लावजोड़, काराडुबा, मानसमुड़िया, सिंगपुरा, रामचंद्ररपुर में भी सेंटर चालू हो गया. काम पूरा नहीं होने के कारण बेलाजुड़ी व गालूडीह में सेंटर चालू नहीं किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि जल्द ही दोनों सेंटरों में भी काम शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए