जमशेदपुर : सदर अस्पताल में प्रार्थना से होती है कार्य की शुरुआत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल जिला का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां सुबह प्रार्थना के साथ कर्मचारी काम शुरू करते है. सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीज, डॉक्टर व कर्मचारी मिलकर ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना…’ प्रार्थना करते हैं. डॉक्टर व कर्मचारियों को मरीजों का ईमानदारी पूर्वक इलाज […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल जिला का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां सुबह प्रार्थना के साथ कर्मचारी काम शुरू करते है.
आपके शहर में
विज्ञापन
सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीज, डॉक्टर व कर्मचारी मिलकर ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना…’ प्रार्थना करते हैं.
डॉक्टर व कर्मचारियों को मरीजों का ईमानदारी पूर्वक इलाज करने व अपने कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलायी जाती है. सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुबह भगवान का नाम लेकर कार्य शुरू करने से मन शांत रहता है और कार्य में मन लगता है.
इसे देखते प्रथा चालू की गयी है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसे लागू किया जायेगा. वहां भी सभी कर्मचारी, डॉक्टर व नर्स सुबह प्रार्थना के बाद कार्य की शुरुआत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन