भुइयांडीह : पानी की जांच रिपोर्ट का इंतजार

जमशेदपुर : भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में जाॅन्डिस के फैलाव के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आठ लोगों का रक्त नमूना जांच के लिए भेजा था. विभाग हेपेटाइटिस ए व बी की जांच करा रहा है. रक्त की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि किसी को हेपेटाइटिस ए व बी बीमारी है कि नहीं. स्वास्थ्य […]
जमशेदपुर : भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में जाॅन्डिस के फैलाव के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आठ लोगों का रक्त नमूना जांच के लिए भेजा था. विभाग हेपेटाइटिस ए व बी की जांच करा रहा है.
रक्त की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि किसी को हेपेटाइटिस ए व बी बीमारी है कि नहीं. स्वास्थ्य विभाग ने जॉन्डिस फैलाव का कारण जानने के लिए तीन स्थानों से पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है. जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि पानी की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वहां जॉन्डिस बीमारी फैलने का क्या कारण है. उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में रिपोर्ट आ जायेगी.
टीएमएच व मेडिका में संदिग्धों का इलाज
जमशेदपुर. ब्रह्मानंद के बाद टीएमएच व मेडिका अस्पताल में भी दो स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज मिले थे. अस्पताल ने इसकी जानकारी जिला सर्विलेंस विभाग को दी गयी. दोनों मरीजों का रक्त नमूना जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था. दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. पीड़ित में एक आदित्यपुर निवासी जबकि दूसरा किसी अन्य शहर का है. जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि रांची में स्वाइन फ्लू के फैलाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




