जमशेदपुर : एमजीएम सहित अन्य अस्पतालों में नहीं बना आइसोलेशन वार्ड

जमशेदपुर : रांची में तेजी फैल रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सर्विलेंस विभाग को पत्र लिखकर जिला को एलर्ट करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने जिले में चल रहे सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी कर अस्पताल में जल्द […]
जमशेदपुर : रांची में तेजी फैल रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सर्विलेंस विभाग को पत्र लिखकर जिला को एलर्ट करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने जिले में चल रहे सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी कर अस्पताल में जल्द से जल्द से आइसोलेशन वार्ड खोलने का निर्देश दिया है ताकि स्वाइन फ्लू से संबंधित मरीज आने पर उसे अलग से रखकर इलाज किया जा सके.
इसके साथ ही अगर कोई मरीज आता है तो उसकी जानकारी जिला सर्विलेंस विभाग को देने के लिए कहा गया है ताकि उसे दवा उपलब्ध करायी जा सके. हालांकि सरकारी अस्पताल में इस आदेश का असर नहीं दिख रहा है. एमजीएम में मेडिकल वार्ड के पास हर साल दो रूम को आइसुलेशन वार्ड के रूप में खोला जाता है.
अभी वह भी बंद है. इसमें तीन बेड लगे है लेकिन गंदगी का अंबार भी है. अब तक उस रूम को आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार नहीं किया गया है. सदर अस्पताल में भी अब तक वार्ड नहीं खोला गया है. जबकि जिला सर्विलेंस विभाग ने इसे लेकर सभी अस्पतालों को तीसरी बार पत्र लिखा है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रूम तैयार है. उसमें बेड लगाया गया है. मरीज आने पर उसमें हर सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










