जमशेदपुर : एमजीएम सहित अन्य अस्पतालों में नहीं बना आइसोलेशन वार्ड

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : रांची में तेजी फैल रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सर्विलेंस विभाग को पत्र लिखकर जिला को एलर्ट करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने जिले में चल रहे सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी कर अस्पताल में जल्द […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : रांची में तेजी फैल रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सर्विलेंस विभाग को पत्र लिखकर जिला को एलर्ट करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने जिले में चल रहे सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी कर अस्पताल में जल्द से जल्द से आइसोलेशन वार्ड खोलने का निर्देश दिया है ताकि स्वाइन फ्लू से संबंधित मरीज आने पर उसे अलग से रखकर इलाज किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके साथ ही अगर कोई मरीज आता है तो उसकी जानकारी जिला सर्विलेंस विभाग को देने के लिए कहा गया है ताकि उसे दवा उपलब्ध करायी जा सके. हालांकि सरकारी अस्पताल में इस आदेश का असर नहीं दिख रहा है. एमजीएम में मेडिकल वार्ड के पास हर साल दो रूम को आइसुलेशन वार्ड के रूप में खोला जाता है.

अभी वह भी बंद है. इसमें तीन बेड लगे है लेकिन गंदगी का अंबार भी है. अब तक उस रूम को आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार नहीं किया गया है. सदर अस्पताल में भी अब तक वार्ड नहीं खोला गया है. जबकि जिला सर्विलेंस विभाग ने इसे लेकर सभी अस्पतालों को तीसरी बार पत्र लिखा है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रूम तैयार है. उसमें बेड लगाया गया है. मरीज आने पर उसमें हर सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.

आउटसोर्स कर्मियों को 15 तक कार्य करने का निर्देश: एमजीएम अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों में सभी वार्ड ब्वॉय व ड्रेसर को हटाना है. वहीं दो कंप्यूटर ऑपरेटर को छोड़कर बाकी सभी को हटाने को कहा गया है. इसको लेकर आउटसोर्स के ठेकेदार ने दो दिन पहले एक नोटिस भी जारी किया था जिसमें 10 तारीख तक सभी को हटने की बात कही थी. इधर, ठेकेदार ने पांच दिन और कार्य करने के लिए नोटिस निकाला है. इस बीच अगर सरकार से कोई दिशा निर्देश नहीं आता है तो सभी को हटा दिया जायेगा. उसके बाद जो कर्मचारी बच जायेंगे उनसे ही कार्य लिया जायेगा. हालांकि अस्पताल अधीक्षक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है.
जमशेदपुर : गर्भवती की जांच व टीकाकरण पर दें ध्यान : सीएस
जमशेदपुर : सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने सोमवार को मासिक समीक्षा में हेल्थ वेलनेश सेंटर को विकसित करने का निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दिया. समीक्षा में सीएस ने 25 फरवरी तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मदर एंड चाइल्ड की डाटा इंट्री पूरी कर जमा कराने और सभी स्कूली बच्चों को आयरन की गोली देना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दिन प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने कितने मरीजों को देखा उसकी रिपोर्ट मांगी. सिविल सर्जन ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, गर्भवती की सही जांच करने, टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रभारियों को दिया. ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में डीपीएम निर्मल कुमार, आरसीएच पदाधिकारी डॉ साहिर पाल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, लेखा प्रबंधक, प्रोग्राम प्रबंधक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola