जमशेदपुर : राष्ट्रीय तीरंदाज जसपाल व सरस का शव पहुंचा शहर, आज होगा अंतिम संस्कार
जमशेदपुर : मध्य प्रदेश के शहडोल में नेशनल हाइवे-43 पर खड़े ट्रक से कार के टकराने से मारे गये शहर के दो तीरंदाज जसपाल सिंह और सरस सोरेन का शव गुरुवार की देर रात शहर पहुंचा. शहर पहुंचने के बाद दोनों के शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है. शुक्रवार को दोनों […]
जमशेदपुर : मध्य प्रदेश के शहडोल में नेशनल हाइवे-43 पर खड़े ट्रक से कार के टकराने से मारे गये शहर के दो तीरंदाज जसपाल सिंह और सरस सोरेन का शव गुरुवार की देर रात शहर पहुंचा. शहर पहुंचने के बाद दोनों के शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है. शुक्रवार को दोनों के शव का अंतिम संस्कार एक साथ भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जायेगा. दोनों खिलाड़ियों की मौत की खबर से घर पर मातम पसरा हुआ है.
आपके शहर में
परिवार के लोग दो रातों से सोये नहीं है. जसपाल के घर पर परिवार के कई लोग बाहर से भी पहुंच चुके हैं और उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है. आसपास और परिवार के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जसपाल की मां, दादी और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए