जमशेदपुर : कुत्ते का आतंक, आधे दर्जन को काटा

Updated:
विज्ञापन

वरीय संवाददाता : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में कुत्तों का आंतक हमेशा से कायम रहा है. मानगो के दाईगुट्टू क्षेत्र में एक कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया गया. हमलावार कुत्ते ने इलाके के दूसरे कुत्तों पर भी हमला किया है. कुत्ते के हमले में घायल कई लोग बुधवार […]

विज्ञापन

वरीय संवाददाता : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में कुत्तों का आंतक हमेशा से कायम रहा है. मानगो के दाईगुट्टू क्षेत्र में एक कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया गया. हमलावार कुत्ते ने इलाके के दूसरे कुत्तों पर भी हमला किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल कई लोग बुधवार को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचे. बताया गया कि दाईगुट्टू क्षेत्र के लाेगों में दहशत कायम है. लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं. इलाके के बच्चे और वृद्ध को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है. लोगों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुत्ते ने एक साथ सभी लोगों को अपना शिकार बनाया है.
मरीजों को नहीं मिला एमजीएम में इंजेक्शन. कुत्ते के हमले में घायल लोग बुधवार को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचे. अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन का स्टॉक नहीं था. परिजनों को खुद ही बाहर से इंजेक्शन व चार सौ रुपये में दवा खरीद कर अपना इलाज कराया. घायलों में नरेश शाव, कल्पना सहित अनेक लोग शामिल रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola