जमशेदपुर : आभूषण व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले की तलाश तेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 6:54 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी एयरबेस कॉलोनी निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नागेलिया की पत्नी से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस का मानना है कि रंगदारी मांगने वाला अपराधी शहर का है. स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नागेलिया की पत्नी से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग राजन कुमार नायक ने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी एयरबेस कॉलोनी निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नागेलिया की पत्नी से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस का मानना है कि रंगदारी मांगने वाला अपराधी शहर का है. स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नागेलिया की पत्नी से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग राजन कुमार नायक ने की थी.

10 दिन में रंगदारी नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी उसने दी थी. दो फरवरी की दोपहर तीन बजे गोविंद नागेलिया की पत्नी सुमन नागेलिया के मोबाइल पर फोन आया. दूसरी बार भी फोन नहीं उठाने पर एसएमएस भेज कर रंगदारी की मांग कर धमकी दी. पुलिस को सूचना देने के बाद से फोन नहीं आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola