ePaper

जमशेदपुर : आवंटन को लेकर फंसा मामला, बिना लिखित निर्देश के संचालित हो रही थी टेंडर की प्रक्रिया

Updated at : 31 Jan 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर  :  आवंटन को लेकर फंसा मामला, बिना लिखित निर्देश के संचालित हो रही थी टेंडर की प्रक्रिया

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को अपग्रेड कर वीमेंस यूनिवर्सिटी बनाने की याेजना के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम पर तकरीबन 55 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी थी. इसमें करीब 40 लाख रुपये कॉलेज में पंडाल के निर्माण सहित अन्य मद पर खर्च किये जाने थे. ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने पर राशि के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को अपग्रेड कर वीमेंस यूनिवर्सिटी बनाने की याेजना के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम पर तकरीबन 55 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी थी. इसमें करीब 40 लाख रुपये कॉलेज में पंडाल के निर्माण सहित अन्य मद पर खर्च किये जाने थे.

ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने पर राशि के उपयोग पर सबसे पहले झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने आपत्ति जतायी. इसके बाद कोल्हान विवि ने इस मद में इतनी बड़ी राशि स्वीकृत करने से साफ इनकार कर दिया.
लिहाजा आनन-फानन में टेंडर की प्रक्रिया रोकनी पड़ी. कार्यक्रम स्थल वीमेंस कॉलेज मैदान से बदल कर इंडोर स्टेडियम कर दिया गया. विवि सूत्रों की मानें, तो बिना लिखित निर्देश के आयोजन समिति की ओर से पंडाल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया. पता चला कि इस मद में खर्च होने वाली राशि को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं है.
लिहाजा पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया. हालांकि कॉलेज प्रशासन तर्क दे रहा है कि आयोजन रविवार को होने के कारण छात्राओं की सीमित संख्या को देखते हुए स्थान परिवर्तित किया गया है. यह भी कहा गया कि जारी किये गये टेंडर के आलोक में एक ही एजेंसी की ओर से अप्लाई किया गया. लिहाजा टेंडर की प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया गया है.
कार्यक्रम में पैसे को लेकर कोई समस्या नहीं थी. रविवार का दिन होने के कारण कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया. टेंडर में केवल एक एजेंसी की ओर से ही आवेदन दिया.
डॉ. पूर्णिमा कुमार, प्रिंसिपल, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज
शाम 3.45 बजे होगा पीएम का कार्यक्रम, सीएम व राज्यपाल के आगमन पर संशय : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को महिला विवि में अपग्रेड करने संबंधी योजना का शिलान्यास तीन फरवरी को होगा. सरकार की ओर से इस संबंध में पीएम के कार्यक्रम का समय निर्धारित कर लिया गया है. यह कार्यक्रम शाम 3.45 बजे से होगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से बात करेंगे.
पांच छात्राओं के साथ प्रश्न-उत्तर का कार्यक्रम है. इसके लिए कॉलेज स्तर पर छात्राओं के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. यह कार्यक्रम कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में होगा. कार्यक्रम में किसी को भी वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं देने का निर्देश प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम का रिहर्सल गुरुवार को दिन के 11.30 बजे से होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola