जमशेदपुर : केयू का दीक्षांत समारोह सात मार्च को ओड़िया में शोध का रास्ता साफ
जमशेदपुर : केयू का दीक्षांत समारोह आगामी सात मार्च को होगा. बुधवार को हुई विवि की 47 वीं अभिषद की बैठक में संबंधित प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी गयी. बैठक में लंबे समय से विवादों में फंसे ओड़िया भाषा के शोध छात्र-छात्राओं के पीएचडी का रास्ता साफ हो गया. अधिवक्ता के मंतव्य के आधार पर […]
जमशेदपुर : केयू का दीक्षांत समारोह आगामी सात मार्च को होगा. बुधवार को हुई विवि की 47 वीं अभिषद की बैठक में संबंधित प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी गयी. बैठक में लंबे समय से विवादों में फंसे ओड़िया भाषा के शोध छात्र-छात्राओं के पीएचडी का रास्ता साफ हो गया. अधिवक्ता के मंतव्य के आधार पर इसे स्वीकृति प्रदान की गयी.
आपके शहर में
बैठक में यह भी फैसला किया गया कि विवि के सीनेट की अगली बैठक 29 मार्च को होगी. बैठक में करीब दो दर्जन अहम फैसलों पर मुहर लगी. बैठक की अध्यक्ष विवि की कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती ने की. इस दौरान वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद, एबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा तथा बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक के एक वर्ष के ग्रहणाधीकार अवकाश को स्वीकृति प्रदान की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए