जमशेदपुर : शातिर मन्ना की पत्नी ने नहीं रिसीव किया फोन, तो नशे में फंदे पर झूला
जमशेदपुर : शहर में हत्या व फायरिंग के कई मामलों में वांछित मन्ना महतो का शवगुरुवार क�� आरआइटी थाना क्षेत्र के बिहारी कॉलोनी (मीरुडीह) स्थित ज्ञान कौर के मकान में फंदे से लटका मिला. मन्ना कई माह से फरार था. पिछले तीन माह से मन्ना बिहारी कॉलोनी में ज्ञान कौर के मकान में किराये पर […]
जमशेदपुर : शहर में हत्या व फायरिंग के कई मामलों में वांछित मन्ना महतो का शवगुरुवार को आरआइटी थाना क्षेत्र के बिहारी कॉलोनी (मीरुडीह) स्थित ज्ञान कौर के मकान में फंदे से लटका मिला. मन्ना कई माह से फरार था. पिछले तीन माह से मन्ना बिहारी कॉलोनी में ज्ञान कौर के मकान में किराये पर अकेला रह रहा था. आसपास के लोगों के अनुसार बुधवार देर रात वह घर लौटा था. दोपहर में पड़ोसी की लड़की ने खिड़की से मन्ना को रस्सी के सहारे लटका देखा.
आपके शहर में
उसने अपने परिजनों को यह जानकारी और फिर सूचना पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने मन्ना के परिजनों की सूचना दी. खबर मिलते ही मन्ना का भाई अमित महतो वहां पहुंचा और शव की शिनाख्त की. मन्ना के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए