जमशेदपुर : बीआइटी मेसरा के दो छात्र कोलकाता के अपराधी रमुआ की हत्या मामले में बिरसानगर से धराये
Updated at : 20 Jan 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

बंगाल पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा, पिस्टल और गोली बरामद जमशेदपुर : कोलकाता के कुख्यात अपराधी रमुआ की हत्या के दो आरोपी एस श्यामसुंदर राव और बिरसानगर माछपाड़ा हरि मंदिर के समीप रहने वाले विशाल मेनन को बंगाल पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से 9 एमएम का एक […]
विज्ञापन
बंगाल पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा, पिस्टल और गोली बरामद
जमशेदपुर : कोलकाता के कुख्यात अपराधी रमुआ की हत्या के दो आरोपी एस श्यामसुंदर राव और बिरसानगर माछपाड़ा हरि मंदिर के समीप रहने वाले विशाल मेनन को बंगाल पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से 9 एमएम का एक पिस्टल, पांच जिंदा गोली और नकद 30 हजार रुपये बरामद किये है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने शनिवार को बताया कि रमुआ की हत्या के बाद बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल दो आरोपी जमशेदपुर के बिरसानगर में रह रहे हैं.
इसके बाद बंगाल पुलिस जमशेदपुर पहुंची और उनसे मिली. इसके बाद बिरसानगर पुलिस को बंगाल पुलिस के साथ छापेमारी का निर्देश दिया. शुक्रवार देर रात मिली सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस दोनों को लेकर बंगाल चली गयी. बेटे ने करायी थी रमुआ की हत्या. पुलिस ने बताया कि रमुअा की हत्या उसके ही बेटे ने करायी थी.
बेटे ने ही रमुआ की हत्या की सुपारी जमशेदपुर के दोनों अपराधियों को दी थी. 14 जनवरी को गोली मारकर कर रमुआ की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर वन बी के रहने वाले प्रशांत कुमार को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया था.
दोनों आरोपी कर रहे हैं इंजीनियरिंग
श्यामसुंदर और विशाल मेनन दोनों बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं. दोनों ने सुपारी लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. दोनों युवक रमुआ के बेटे के परिचित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




