कुलवंत सिंह की च्वॉइस 0999 दूसरे भाजपा नेता ने कराया आवंटित, डीटीओ में हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 11:09 AM
जिला परिवहन कार्यालय से सूचना लीक होने का आरोप, अगली सीरीज का दिया गया नंबर पिछले साल भी भाजपा नेता सह ट्रांसपोर्टर ने बंटी का च्वाॅइस नंबर करा लिया था निबंधित जमशेदपुर : मनचाहा नंबर 0999 आवंटित कराने के लिए गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय में विवाद हो गया. च्वाॅइस नंबर लेने हेतु अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन […]
जिला परिवहन कार्यालय से सूचना लीक होने का आरोप, अगली सीरीज का दिया गया नंबर
भाजपा नेता की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि पिछले साल भी इसी तरह उनका च्वाॅइस नंबर उसी भाजपा नेता को आवंटित कर दिया गया था. भाजपा नेता ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया. बाद में भाजपा नेता को अगली सीरीज का च्वाॅइस नंबर 0999 आवंटित किया गया, तब मामला शांत हुआ. भाजपा नेता अौर खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी गुरुवार की दोपहर अपनी गाड़ी के लिए जेएच05सीएच सीरीज का च्वाॅइस नंबर 0999 लेने के लिए परिवहन कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी अौर उन्हें एसडीअो कार्यालय के बगल में जाने के लिए कहा गया.
दिनेश कुमार रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










